रुंधिया नगर में अज्ञात चोरों ने एक बुजुर्ग के सूने मकान को निशाना बनाया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक श्याम बाबू अपने परिवार के साथ इंद्रा कॉलोनी में एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और एसी, टीवी समेत कमरे की अलमारियों से कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब श्याम बाबू अगले दिन घर लौटे। उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब हैं। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का मुआयना किया। पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेने के बाद शिकायत दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके।


