स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम एक्शन मोड में है। निगम की टीमों ने शहर भर में जन-जागरूकता और स्वच्छता सुधार कार्यों को तेज कर दिया है। बुधवार को हॉस्पिटल कैटेगरी में तीन निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया, वहीं अलग-अलग वार्डों में नुक्कड़ नाटक और घर-घर दस्तक देकर लोगों को 4-बिन सिस्टम (चार डस्टबिन) समझाया गया। निगम की टीम ने हॉस्पिटल कैटेगरी में स्वच्छता मानकों को परखने के लिए वार्ड 45 स्थित क्लेरिस हॉस्पिटल, विवांता हॉस्पिटल और वार्ड 43 के आरोग्य हॉस्पिटल का विस्तृत निरीक्षण किया। वार्ड 28 स्थित कर्बला चौक में नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया। कलाकारों ने मनोरंजक तरीके से बताया कि कचरा अलग-अलग देना क्यों जरूरी है। इस दौरान आयशा लोधी, मोहम्मद इस्माइल कुरेशी और अन्य समाजसेवियों ने स्वच्छ छिंदवाड़ा अभियान में सहयोग का संकल्प लिया। घर-घर दस्तक: 4 तरह के डस्टबिन का उपयोग बताया
महापौर विक्रम अहके और आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर वार्ड 42 (जैन मंदिर क्षेत्र) में हर-घर दस्तक अभियान चलाया गया। टीम ने नागरिकों को चार-बिन प्रणाली समझाई: प्लास्टिक मुक्त बाजार और एप की जानकारी


