बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री कराएंगे ऑनलाइन हनुमान चालीसा:आज रात 9 बजे होगा विशेष अनुष्ठान, यूट्यूब और फेसबुक पेज पर लाइव होगा

छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में आज (गुरुवार) रात 9 बजे से ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नकारात्मक ऊर्जा दूर कर घरों में शांति और सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से रखा गया है। यह विशेष अनुष्ठान बागेश्वर धाम के आधिकारिक यूट्यूब और फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित होगा, ताकि देश-विदेश में मौजूद श्रद्धालु अपने घरों से ही इसमें शामिल हो सकें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री हवन की विधि और नियम ऑनलाइन बताते जाएंगे, जिन्हें पालन करते हुए भक्त एक साथ अपने घर में हवन करेंगे। बागेश्वर धाम की ओर से हवन के लिए आवश्यक सामग्री की सूची भी जारी की गई है। श्रद्धालुओं से तिल, जौं, धूप, शक्कर, घी, दीपक, फूल, चावल, हवन की लकड़ी, कपूर, पीढ़ा/सारोट, हवन कुंड, नारियल, कलावा और सुपारी रखने को कहा गया है। हवन के दौरान इन्हीं वस्तुओं का उपयोग महाराज के निर्देशानुसार किया जाएगा। इस ऑनलाइन आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। कई लोग पहली बार घर बैठे सामूहिक हवन का अनुभव करने के लिए उत्सुक हैं और शाम का इंतजार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *