कुएं में मिला युवक का 5 माह पुराना नर कंकाल:गांव से लापता युवक की मां के डीएनए जांच से होगी पुष्टि, पुलिस कर रही जांच

अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के एक कुएं में बुधवार अपराह्न युवक का नर कंकाल मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नर कंकाल को बाहर निकलवाया। शव को बोराड़ा के अस्पताल में रखवाया है। प्रथम दृष्टया पाया कि नर कंकाल करीब पांच माह पुराना था। गांव से एक युवक भी लापता था और उसके परिजन ने कपड़ों से उसका शव होने की पुष्टि कर दी। लेकिन पुलिस अब मां के डीएनए की जांच के बाद पुष्टि करेगी। वहीं यह हत्या है या हादसा, इसके लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मवेशी चरा रहे व्यक्ति ने देखा तैरता कंकाल बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे जंगल में मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति को कुएं में नर कंकाल तैरता देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर बोराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को बाहर निकलवाया। एएसआई रामकिशन की सूचना पर किशनगढ़ ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक आयुष वशिष्ठ भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव काे बोराड़ा अस्पताल में रखवाया गया। परिजन ने पहचान की, लेकिन कराएंगे डीएनए जांच सीओ ग्रामीण वशिष्ट ने बताया- पुलिस ने अपने स्तर पर ग्रामीणों से कंकाल की पहचान करवाई तो कपड़ों के आधार पर संभावित पहचान देवरिया के किसी व्यक्ति के रूप में हुई जो करीब पांच माह से लापता था। परिजन ने कपड़ों से शव की पहचान करने का दावा किया। लेकिन इसके लिए मृतक की मां के ब्लड सेम्पल लेकर डीएन जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि मृतक कौन है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हत्या है या आत्महत्या या फिर हादसा, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। (इनपुट सहयोग-प्रकाश भांभी, अराई)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *