ATM लूटने आए बदमाश पुलिस को देख भागे:PNB के ATM को उखाड़ने वाले थे, तार काटने के बाद CCTV पर कर चुके थे स्प्रे

अलवर शहर के अंबेडकर नगर मुख्य रोड पर बीजेपी व कांग्रेस कार्यालय के पास पीएनबी के एटीएम लूट को वैशाली नगर थाना पुलिस ने रोक दिया। बदमाश कोहरे के कारण भाग गए। वैशाली नगर के थाना प्रभारी सीताराम ने बताया कि रविवार तड़के करीब 3:30 बजे गश्त के दौरान बीजेपी अलवर कार्यालय के पास पंजाब नेशनल बैंक ATM के पास 4 युवक चहरे ढके खड़े थे। पुलिस को शक हो गया। पुलिस युवकों के पास पहुंची तो पास में खड़ी स्कॉर्पियो से फरार हो गए। पुलिस गश्त गाड़ी ने पीछा भी किया लेकिन कोहरे के कारण ATM लूटने आए बदमाश भाग गए। तार काट रखे थे, सीसीटीवी पर स्प्रे कर रखा था
पुलिस ने ATM केबिन में जाकर देखा तो तार काटे हुए मिले। ATM के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर भी स्प्रे किया हुआ था। लेकिन पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात होने से बच गई। बाद में पुलिस ने एटीएम और आसपास के सीसीटीवी खंगाले। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बदमाश रात करीब एक बजे मौके पर आ गए थे। सीसीटीवी से पता चला कि स्कॉर्पियो में चार-पांच लोग आए। उन्होंने काफी देरी तक आस पास रैकी की। एक युवक ने एटीएम में घुस कर कैमरों पर स्प्रे किया। बाद में एक बड़ा ट्रक ओर जेसीबी भी सड़क पर दिखाई दी। पुलिस गश्त आने पर बदमाश भाग गए। पुलिस ने पीछा किया लेकिन कोहरे के कारण हाथ नहीं आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *