विजय शंकर शुक्ला बने रामपुर नैकिन BJP मंडल अध्यक्ष:30 साल से राजनीति में एक्टिव; ब्राह्मण बहुल क्षेत्र में जिला अध्यक्ष ने की नियुक्ति

सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रामपुर नैकिन मंडल में भाजपा ने अपने नए संगठनात्मक नेतृत्व की घोषणा की है। गुरुवार को जिला भाजपा अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने विजय शंकर शुक्ला को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति पिछले मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के कार्यकाल पूरा होने के बाद की गई है। 30 वर्षों से भाजपा में सक्रिय ग्राम तितिरा निवासी विजय शंकर शुक्ला पिछले लगभग 30 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है और मंडल महामंत्री के रूप में अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं। ब्राह्मण बहुल क्षेत्र राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह नियुक्ति आने वाले समय में स्थानीय समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। रामपुर नैकिन क्षेत्र ब्राह्मण बहुल माना जाता है, ऐसे में ब्राह्मण समाज से आए नेतृत्व को मंडल अध्यक्ष बनाना संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने दी बधाई इस घोषणा के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा विजय शंकर शुक्ला को बधाई दी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में रामपुर नैकिन मंडल में संगठनात्मक कार्य और अधिक मजबूत होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *