धार के खिलाड़ियों को ताइक्वांडो में गोल्ड और सिल्वर:एसएआई की अंडर-17 और अंडर-19 प्रतियोगिता में सफलता; 41, 48 Kg कैटेगरी

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) खेल प्रशिक्षण केंद्र धार के खिलाड़ियों ने 69वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिता 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में आयोजित हुई थी। इसमें 41 किलोग्राम वजन वर्ग में मोक्ष लोधी ने स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता में एसटीसी धार के अधर्व नाखरे, रौनक निषाद, शनि भारतीय और लक्की कुमार ने भी विभिन्न वजन वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग की राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 9 से 13 नवंबर, 2025 के बीच जम्मू में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में धीरेन्द्र जोशी ने 48 किलोग्राम वजन वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इस वर्ग में साई धार के अन्य खिलाड़ी अनूप यादव, अक्षय विश्वकर्मा और गुलशन राठौर ने भी भाग लिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक सिंह चौहान, केंद्र प्रभारी नरेश कुमार भावसार और ताइक्वांडो प्रशिक्षक ओमप्रकाश माखनिया ने बधाई दी है। अन्य प्रशिक्षक राजेश तंबोलिया, विकास कुमार और रोनी मोदी ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *