अवैध उत्खनन पर तिरुपति कंस्ट्रक्शन पर ₹1.26 लाख जुर्माना:बैतूल में सरकारी जमीन से मुरूम निकालने का मामला

बैतूल जिले में अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने गुरुवार को आमला तहसील के बामला गांव में तिरुपति कंस्ट्रक्शन कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी पर सरकारी जमीन से अवैध रूप से मुरूम निकालने का आरोप है, जिसके लिए ₹1.26 लाख का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। जानकारी के अनुसार, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बामला (सोनारगोंदी) में निरीक्षण किया। इस दौरान खसरा नंबर 153 की शासकीय भूमि पर बने तालाबनुमा गड्ढे से 84 घन मीटर मुरूम निकाली गई पाई गई। यह मुरूम लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन सड़क कार्य में उपयोग की जा रही थी। इसी क्रम में, खनिज अमले ने हाल ही में चिचोली क्षेत्र के ग्राम चूनाहजूरी के पास से गिट्टी ले जा रहे एक डम्पर (MP 38 H 5191) को जब्त किया। इसके अलावा, हर्रावाड़ी के पास से मुरूम से भरे एक ट्रैक्टर (MP 48 AA 7874) को भी पकड़ा गया है। दोनों जब्त वाहन अब पुलिस अभिरक्षा में हैं। खनिज विभाग की टीम अवैध खनन और परिवहन के मामलों पर लगातार नजर रख रही है। जिले के विभिन्न इलाकों में हाल के दिनों में हुई इन कार्रवाइयों से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *