लुधियाना| जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण लुधियाना (डीएलएसए) की ओर से नशा मुक्त पंजाब अभियान के तहत विभिन्न विभागों के प्रमुखों, सब-डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेटों (जगराओं, खन्ना, पायल, समराला) पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियरों के साथ बैठक आयोजित की गई। यह विशेष अभियान 06 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक चलाया जाएगा। सीजेएम–कम–सचिव, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण लुधियाना, मैडम सुमित सबरवाल ने बताया कि यह मुहिम, पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण एसएएस नगर के सदस्य सचिव तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश–कम–चेयरपर् सन, डीएलएसए लुधियाना के दिशा–निर्देशों के अनुसार एक महीने तक चलेगी। अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों की सहभागिता से रैलियां, जागरूकता मार्च, नुक्कड़ नाटक और अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीएलएसए लुधियाना के पैरा लीगल वॉलंटियर नशा मुक्त अभियान से संबंधित जागरूकता सामग्री का वितरण करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके। अभियान के तहत स्कूल छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इससे युवा पीढ़ी में नशे के खिलाफ जागरूकता और समझ बढ़ाई जा सके।


