भिलाई| सुपेला से लगे रावण भाठा में बिजली पोल के नीचे कटआउट व तार खुला छोड़ दिया गया है। सुरक्षित संयोजन के लिए हर पोल पर लगाया गया बॉक्स यहां पोल के जड़ में रख दिया गया है। ऊपर पोल से आ रहे बिजली के तार नीचे करीब 3 फिट की ऊंचाई में आपस में जोड़े गए हैं। लापरवाही की उन पर टेपिंग नहीं की गई है। पास में स्टेशनरी व पुरानी किताबों की बाजार होने से अति व्यवस्था इलाका है। ऐसे में किसी स्टूडेंट नहीं तो मवेशियों को करंट लगने की आशंका है। –


