ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के चलते 2 दिन 6 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी रद्द

भास्कर न्यूज | जांजगीर रायपुर मंडल के निपनिया और भाटापारा स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम के कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी कार्य किया जाएगा। इसके कारण कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीयों ने बताया कि आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली का उद्देश्य न केवल ट्रेन परिचालन की सुरक्षा को और बेहतर बनाना है, बल्कि इससे लाइन क्षमता में वृद्धि और गाड़ियों के समयबद्ध परिचालन की सुविधा भी सुनिश्चित होगी। रेलवे में यह अपग्रेडेशन परियोजना लंबी दूरी और माल एवं यात्री गाड़ियों के समय-सारणी को अधिक व्यवस्थित बनाने में सहायक होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस असुविधा को ध्यान में रखें और गाड़ी रद्द होने या बीच में समाप्त होने की जानकारी के अनुसार वैकल्पिक विकल्प अपनाएं। रेलवे ने यह भी कहा कि सिग्नलिंग प्रणाली का आधुनिकरण पूरी तरह से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, और अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट किया। 7 व 8 दिसंबर को रद्द ट्रेनें { गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर { गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर {गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर 6 और 7 दिसंबर को ये गाड़ियां रद्द रहेंगी {गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर {गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर {गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर {गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर {गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर {गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर {गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *