पोता स्कूल में नव पदस्थ प्राचार्य आर. चंद्रा का सम्मान

आमनदुला | शासकीय साहेब कबीर कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पोता में नव पदस्थ प्राचार्य आर. चंद्रा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके पति केके चंद्रा, प्राचार्य शहीद दीपक कुमार भारद्वाज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिहरीद और रश्मि शर्मा, प्रधान पाठक शा. पूर्व माध्यमिक शाला मोहतरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत, प्रेरणा गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पिहरीद प्राचार्य केके चंद्रा ने कहा कि यह उनके 30 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। वरिष्ठ व्याख्याता बी.आर. यादव ने आर. चंद्रा की उपलब्धियों और प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह में व्याख्याता ए. भारद्वाज, बी.आर. यादव, एस.आर. मिंज, एच.बी. बंजारे, डी.के. विश्वकर्मा, जी. भारद्वाज, नीतू बरेठ, चंचल कृति यादव, लेखापाल एस. बंजारे, लिपिक ममता बरेठ, लता सिदार, दिग्पाल चंद्रा सहित विद्यालय की सभी छात्राएं मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *