गली-मोहल्लों की सड़कें अभी भी गड्ढों से भरी, परेशान हो रहे राहगीर रायगढ़| शहर के मुख्य मार्ग की हालत सुधर गई है, लेकिन गली-मोहल्लों की सड़कें अभी भी गड्ढों से भरी हुई हैं। हर रोज़ सैकड़ों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। बारिश में लोगों को परेशानी होती थी, पर अब भी उनकी समस्या कम नहीं हुई है। सड़क के बीच गड्ढों की वजह से वाहन चालक हिचकोले खा रहे हैं। नगर निगम ने बारिश के दौरान यहां बजरी डालकर मरम्मत की थी, लेकिन सड़क फिर वैसी ही खराब हो गई है। – प्रतीक साहू


