थाना प्रभारी किए गए लाइन हाजिर आरोपी का अवैध कब्जा भी हटाया

भास्कर न्यूज | सीतापुर हाल ही में एक शादी समारोह में दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना ने नगर का माहौल बिगाड़ दिया था। घटना के बाद लोगों ने दो दिन तक पुलिस से कार्रवाई की मांग कर चक्काजाम और थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए मारपीट में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ आरोपियों ने खुद ही सरेंडर िकया। मामले में अभी भी कुछ आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इसी मामले में शामिल बिरयानी दुकान संचालक द्वारा सोनतराई में अवैध रूप से बनाई गई गुमटी को प्रशासन ने गिराकर कब्जा मुक्त कराया। दो समुदायों के बीच हुए विवाद और कथित एकतरफा पुलिस कार्रवाई के कारण नाराजगी बढ़ी, जिसके बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने सीतापुर थाना प्रभारी सीएस चंद्रा को लाइन हाजिर किया, जिसे अनुशासनात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। कब्जा हटाने की कार्रवाई में राजस्व विभाग और नगर पंचायत की टीम भी मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *