अज्ञात वाहन ने ठोका बाइक चालक की मौत

धमतरी| सलोनी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक में सवार 2 अन्य लोग घायल हो गए। केरेगांव थाना क्षेत्र के पीपरछेड़ी निवासी रामेश्वर नेताम (32) अपने साथी धनेश मरकाम और धर्मेन्द्र यादव के साथ गुरुवार की सुबह ढीमरटिकुर गए थे। वहां से वापस लौटते समय करीब 11 बजे सलोनी के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *