शादी का झांसा देकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

रायगढ़| जिले में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि पांच साल पहले आरोपी निरंजन शर्मा (22) से उसकी पहचान हुई थी। साल 2023 में, जब वह नाबालिग थी, तब निरंजन ने बालिग होने पर शादी करने का झूठा वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बालिग होने पर जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने अलग जाति का होने का बहाना बनाकर इनकार कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निरंजन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने के बाद, आरोपी को कोर्ट के माध्यम से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *