सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाएगा

बैकुंठपुर| 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस है, लेकिन रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण 8 दिसंबर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह दिवस भारतीय सेना, अर्द्ध सैनिक बलों, शहीदों, दिव्यांग सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण को समर्पित है। इस दिवस के माध्यम से सैनिकों के हित में महत्वपूर्ण धनराशि जुटाई जाती है। झंडा दिवस पर युद्धों में हताहत हुए सैनिकों के पुनर्वास, उनके परिवारों की सहायता और सेना में तैनात जवानों के कल्याण में उपयोग होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *