कांकेर| चारामा थाना के गांव गोटीटोला के एक खेत से सोलर पंप व अन्य समान चोरी कर ली गई। विदित हो इसके पहले भी चारामा में इलाके में इसी तरह और भी सोलर पंप की चोरी हुई है। किसान उद्रे प्रसाद साहू निवासी गोटीटोला ने बताया मेरे द्वारा अपने खेत में पानी सिंचाई के लिए क्रेडा विभाग से सोलर पंप लगाया गया था। 1 दिसंबर की शाम के बाद चोरी हुई है।


