इंडिगो की अब 550 उड़ानें रद्द, कंपनी बोली- हालात सुधरने में 3 माह लगेंगे

पायलट और क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो का संकट और गहरा गया है। गुरुवार को कंपनी की दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद समेत करीब 10 एयरपोर्ट पर 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। सबसे ज्यादा 172 उड़ानें दिल्ली, 118 मुंबई, 100 बेंगलुरु, 75 हैदराबाद तो 35 कोलकाता, 26 चेन्नई और 11 गोवा एयरपोर्ट से रद्द हुईं। कई यात्री 8-10 घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। तीन दिन में इंडिगो की 800 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अमृतसर एयरपोर्ट से भी वीरवार को 3 उड़ानें रद्द हुईं और कई लेट हुईं। इससे सरकार भी नाराज है। नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने डीजीसीए और इंडिगो के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें इंडिगो ने बताया कि फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों के अनुमान में गलती हुई। उड़ान संचालन पूरी तरह से 10 फरवरी 2026 तक सामान्य होगा। {शेष पेज 4 पर सीईओ ने माफी मांगी… सुधरने में वक्त लगेगा इंडिगो ने बैठक में माना कि एफडीटीएल के दूसरे चरण को लागू करने में अनुमान और प्लानिंग गलत रही। उधर, इंडिगो सीईओ पीटर एल्बर्स ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा- हम रोज 3.8 लाख यात्रियों को सेवा देते हैं और चाहते हैं कि सभी को अच्छा अनुभव मिले। पर, हम ऐसा नहीं कर पाए। अब वक्त लगेगा। क्या है एफडीटीएल नियम? {एफडीटीएल नए नियम हैं, जो तीन चरणों में लागू हुए हैं। पहला चरण जुलाई तो दूसरा और तीसरा चरण 1 नवंबर से लागू है। इसमें पायलट और क्रू के आराम का ख्याल रखा है। उनका साप्ताहिक विश्राम 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है। रात में लैंडिंग सीमा 6 से घटाकर 2 की गई है। नाइट आवर्स की परिभाषा में एक घंटे बढ़ाया गया है। इससे इंडिगो का कई सेक्टर में टाइम शेड्यूल बिगड़ा और कई क्रू मेंबर छुट्टी पर चले गए। तो सिर्फ इंडिगो को ही समस्या क्यों? {इंडिगो के पास 434 विमान और रोज 2300 उड़ानें हैं। रात और तड़के सुबह में बहुत ज्यादा उड़ानें हैं। कंपनी की रणनीति उच्च विमान उपयोग की है। इसलिए नए नियमों के तहत अब पायलट-क्रू की कमी हो रही है। बाकी एयरलाइंस के पास कम विमान हैं, जबकि पायलट-क्रू ज्यादा हैं। अब कंपनी हालात कैसे सुधारेगी?{कंपनी ने डीजीसीए से एफडीटीएल नियमों में अस्थाई छूट मांगी है। कंपनी क्रू भर्ती और ट्रेनिंग का पूरा रोडमैप बताएगी। रोस्टर रीस्ट्रक्चरिंग और सेफ्टी असेसमेंट की नई योजना बनाएगी। डीजीसीए को हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट देगी। संकट का इंडिगो की सेहत पर असर? {इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन है, जिसकी मार्केट वैल्यू 2.28 लाख करोड़ रु. है। गुरुवार को बीएसई पर इंडिगो का शेयर 3.6% से ज्यादा गिर गया। यह 5 महीनों में सबसे नीचे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *