एडिश्नल और ज्वाइंट कमिश्नर को 12-12 विभागों का जिम्मा

भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने अफसरों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह व ज्वाइंट कमिश्नर को 12-12 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं असिस्टेंट कमिश्नर विशाल वधावन के पास 10 तो दलजीत सिंह के पास 9 विभाग दिए गए हैं। वहीं निगम सेक्रेटरी सुशांत भाटिया को 8 तो असिस्टेंट कमिश्नर राजिंदर शर्मा को 4 विभाग सौंपे हैं। एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह को हेल्थ सेनिटेशन, सॉलिड वेस्ट और स्वच्छ भारत मिशन व अन्य सरकारी स्कीम, बायोरेमिडेशन, ऑटो वर्कशॉप, अमृत, इलेक्शन सेल, जनरल ब्रांच, पीएमवाई मॉनिटरिंग, सुपरविजन बीआरटीएस , ईऑफिस आईएचआरएमएस, पुलिस विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ज्वाइंट कमिश्नर जय इंद्र सिंह को सुपरविजन स्ट्रीट लाइट, म्यूनिसिपल टाउन प्लानिंग, मॉनिटरिंग डेथ-बर्थ, शिकायत ब्रांच, मॉनिटरिंग जनगणना विभाग, विज्ञापन व लॉ ब्रांच आदि की जिम्मेदारी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *