किसान पर हमला, फोन और नकदी लूटी; 7 लोगों पर पर्चा

भास्कर न्यूज | लुधियाना माछीवाड़ा साहिब की बैंक कॉलोनी में रहने वाले 55 वर्षीय परमिंदर सिंह पर खेतों में चल रही फसल कटाई को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित के मुताबिक, शनिवार सुबह उसका परिचित प्रीतम सिंह घर आया और बताया कि घुमाणा गांव में उसके खेतों की कटाई चल रही है, जबकि उसने कोई मजदूर नहीं भेजा था। शक होने पर परमिंदर सिंह ने 112 नंबर पर सूचना दी और रविंदरपाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचा। परमिंदर के अनुसार, वहां मौजूद करीब 14–15 लोगों ने उसे घेर लिया। पहले गाली-गलौच हुई, फिर अचानक लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया गया। रछमिंदर सिंह ने उसके बाएं घुटने पर डंडा मारा, करणवीर सिंह ने मुक्के बरसाए, ‘घुमण’ नामक युवक ने पिंडली पर लातें मारीं, जबकि ‘खान’ ने उसकी पसलियों पर वार किए। एक प्रवासी मजदूर बबलू लगातार गाली देता रहा। शमशपुर निवासी बलदेव सिंह ने उसकी कोहनी पर चोट मारी और ताजपुर निवासी सन्नी ने सिर पर कई मुक्के मारे। अन्य 5–6 अज्ञात लोग भी पिटाई में शामिल थे। हमले के दौरान करणवीर सिंह ने उसकी जेब से एप्पल-14 मोबाइल फोन निकाल लिया, जबकि रछमिंदर सिंह 9 हजार रुपये ले गया। परमिंदर के अनुसार आरोपी धमकी देते रहे कि शिकायत वापस न ली तो गोली मार देंगे और आज ही दरिया में फेंक देंगे।” जाते समय ‘खान’ ने परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। घायल अवस्था में पीड़ित ने सिविल अस्पताल कूमकलां में इलाज कराया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में एक गंभीर चोट सहित कुल छह चोटों की पुष्टि हुई। पुलिस ने बयान और मेडिकल के आधार पर रछमिंदर सिंह, करणवीर सिंह, खान (अज्ञात), बबलू, बलदेव सिंह, सन्नी और घुमण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पॉपलर के पेड़ों को लेकर पुराना विवाद है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *