11 महीने में 4 आरा मिल सील, एक की मशीन भी राजसात की

प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग वन ​ि‍वभाग ने अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। बीते 11 महीने में विभाग ने अवैध तरीके से संचालित 4 आरा मीलों को सील किया है। वहीं गाड़ाडीह में अवैध आरा मिल संचालित करने वाले अजय तिवारी की मिल में लगी आरा मशीन को राजसात किया है। छापे के बाद करीब 4 लाख कीमत की लकड़ी भी जब्त की गई थी। अजय पर विभाग ने 10 हजार रुपए का कम्पाउंड भी लगाया है। यदि वह राशि जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ विभाग कोर्ट में केस करेगा। इसी तरह अवैध लकड़ी परिवहन करने के मामले में 39 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक विभाग ने लगभग 4 लाख रुपए की पैनल्टी भी वसूली गई है। अफसरों ने बताया कि लगभग 1028 नग और 15 जलाऊ चट्टा काष्ठ शासन के हित में जमा कराया गया है। बुधवार को भी कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *