सिटी रिपोर्टर| दुर्ग कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी अभिजीत सिंह की उपस्थिति में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के सभागार में दुर्ग, बेमेतरा और बालोद जिले के किसानों के लिए वर्ष 2026-27 के अल्पकालीन फसल ऋणमान तय करने बैठक हुई। विभाग द्वारा प्रस्तुत व्यय अनुमान के आधार पर खरीफ और रबी फसलों के लिए प्रति हेक्टेयर ऋणमान प्रस्तावित किए गए। बैठक में धान सिंचित 65 हजार रुपए, धान असिंचित 48 हजार रुपए, सोयाबीन 53 हजार रुपए, चना 46 हजार रुपए, गेहूं 50 हजार रुपए, गन्ना उन्नत 1.20 लाख रुपए, अरहर 45,100 रुपए, जिमी कंद 1.60 लाख रुपए, मक्का और कपास 60 हजार रुपए, ग्रीष्मकालीन धान 48 हजार रुपए तथा सूरजमुखी 28,600 रुपए प्रति हेक्टेयर प्रस्तावित किए गए। इसी तरह उद्यानिकी फसलों के लिए भी ऋण तय हुआ है।


