कोसमर्रा में प्राचार्य ने किया पदभार ग्रहण

भखारा| शासकीय उमावि कोसमर्रा में नव पदस्थ प्राचार्य दोमनलाल साहू ने कार्यभार ग्रहण किया। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने गुलदस्ता देकर प्राचार्य का स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि आप सभी का सहयोग एवं अनुशासन विद्यालय को उच्च शिखर तक पहुंचाएगा। इस विद्यालय के अनुभवी शिक्षक एवं जिज्ञासु विद्यार्थी से अपेक्षा है कि अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर होकर जिला एवं राज्य में इस विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर शिक्षक बालकृष्ण साहू, चैतराम साहू, पुष्पेंद्र कुमार गुरु, वासुदेव कुमार सोनबेर, नरेश कुमार, मानसिह जांगड़े, सीमा सोनी, संतोष राव जगताप, रविंद्र कुमार बंधे, अनिल कुमार साहू, उत्तरा गंजीर, किरण मनहर, हरिश्चंद्र सिंह नेताम, प्रतिमा गोस्वामी, प्रमोद बैस आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *