बच्चों-स्कूल का सर्वांगीण विकास ही प्राथमिकता

बेमेतरा| शासकीय हाई स्कूल मटका में मीनाक्षी शर्मा ने नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघोरी में प्रधान पाठिका के पद पर सेवाएं दे रही थीं। उल्लेखनीय योगदान पर उन्हें राज्यपाल पुरस्कार भी मिल चुका है। मटका के सरपंच मनाराम साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न यदु, जनपद सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र यदु, धन्नू साहू सहित अन्य उपस्थित व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। प्राचार्य ने शाला परिसर में आम का पौधा भी लगाए। उन्होंने कहा कि शाला परिवार, ग्रामवासियों और पालकों के सहयोग से बच्चों के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में व्याख्याता सुरेंद्र कुमार गायकवाड, अरुणिका दीवान, गजानंद शर्मा, प्रदीप राजपूत आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *