शत-प्रतिशत उपस्थिति पर सम्मानित किया

परपोड़ी| शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक / हायर सेकेंडरी शाला कोगिया कला में नवाचारी पहल की गई है। शिक्षक नरेश कुमार नागवंशी लगातार बच्चों को उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित करने यह पहल की। नवंबर माह में शत-प्रतिशत उपस्थिति पर कक्षा 6वीं के 18, कक्षा 7वीं के 23 और कक्षा 8वीं के 23 छात्रों, कुल 64 बच्चों को पेन देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह प्रोत्साहन जुलाई माह से जारी है, जिससे छात्रों में नियमित उपस्थिति को लेकर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। बताया कि समय-समय पर विद्यालय में महापुरुषों की जयंती, त्योहार, चित्र-चार्ट गतिविधियां, रंगोली, खेलकूद आदि का आयोजन किया जाता रहा हैं। परिसर में बच्चों को बागवानी, नैतिक शिक्षा, व्यवहारिक शिक्षा, मौलिक अधिकार, कर्तव्य तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियों से भी जोड़ा जाता है। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य सीवी वर्मा, प्रधान पाठक एमएल साहू, व्याख्याता एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *