सिटी रिपोर्टर | दुर्ग छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अंतरक्षेत्रीय सुगम संगीत एवं स्वरचित काव्य प्रतियोगिता केन्द्रीय कार्यालय खेल क्षेत्र रायपुर में 24 और 25 नवंबर को आयोजित की गई। कराओके पुरुष वर्ग में दुर्ग क्षेत्र के दिलीप पाठक ने प्रथम और गैर फिल्मी गायन में श्रवण कुमार गेंड्रे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चंचल मिश्रा ने अपने पिता एवं रमणी राजेंद्रन ने अपनी माता के स्मरण में स्वरचित कविता का पाठ किया। विजेताओं को दुर्ग सर्किल के सीई संजय खंडेलवाल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यदि निरंतर अभ्यास और हौसला हो तो हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता में फिल्मी, गैरफिल्मी गायन, काव्य पाठ और वादन में राजेश शर्मा, खेमलाल साहू, जागृति साहू, ईशा नायक, नरेन्द्र कुमार साहू, श्रवण गेंड्रे, दीपा आदि शामिल रहे।


