पहले भूख से और अब लोग अधिक व गलत भोजन से परेशान: डॉ. रौनक

सिटी रिपोर्टर| बिलासपुर श्री झूलेलाल मंदिर में चालीहा उत्सव चल रहा है। प्रतिदिन प्रवचन और भजन–कीर्तन किया जा रहा है। गुरुवार को प्लास्टिक सर्जन डॉ. रौनक कलवानी महोत्सव में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। डॉ. रौनक ने कार्यक्रम के दौरान संत साईं लालदास से आशीर्वाद लिया और उपस्थित भक्तों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पहले लोग भूख से मरते थे और आज लोग अधिक व गलत भोजन के कारण परेशान हो रहे हैं। डॉ. रौनक ने बताया कि आज जंक फूड, तली-भुनी चीजें, अलग-अलग तेलों का अत्यधिक उपयोग और अनियमित खानपान अधिकांश बीमारियों की जड़ हैं। डायबिटीज और बीपी जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग इससे प्रभावित है। इसके चलते मोटापा, ब्लॉकेज, हार्ट प्रॉब्लम, कैंसर जैसी गंभीर स्थितियां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने गुटका, पान, सिगरेट और शराब को कैंसर का मुख्य कारण बताया। कार्यक्रम के अंत में संत साईं लालदास ने उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के सेवादारों ने सभी से अपील की कि बताए गए नियमों को 100% नहीं अपना सकते तो 10% से शुरुआत करें, परिणाम निश्चित रूप से दिखाई देंगे। अंत में आरती, प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। डॉ. रौनक ने कहा कि कम खाएं, पर पौष्टिक खाएं। तेल, नमक और शक्कर कम करें। हरी सब्ज़ियां, सलाद और प्राकृतिक भोजन बढ़ाएं। समय पर सोना–उठना–खाना अपनाएं। अच्छे विचार और संतों की सीख जीवन में उतारें। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि बोतल में पानी ज्यादा भरने पर बाहर बह जाता है, लेकिन पेट में ज्यादा भोजन जमा होकर बीमारियों की फैक्ट्री बनाता है। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रेजेंटेशन देते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विषय को सरल एवं अत्यंत प्रभावशाली ढंग से समझाया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु गहराई से प्रभावित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *