भिलाई|छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी महिला कबड्डी वर्ल्ड कप-2025 में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। उनकी इस उपलब्धि के लिए अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने उनका अपने भिलाई-3 स्थित कार्यालय में सम्मान किया। कहा कि उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ। संजू ने फाइनल मैच में चीनी ताइपेई के खिलाफ 14 प्वाइंट्स बनाए। इससे भारत को 35-28 से जीत मिली। इसके लिए उन्हें 1500 डॉलर इनाम मिला, उन्होंने अपने पिता को देने का फैसला किया है। इस अवसर पर भिलाई-3 चरोदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोच अनुज प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर, वरूण यादव, नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय, राधेश्याम वर्मा, श्याम सुंदर जायसवाल आदि उपस्थित थे।


