भिलाई| सिंदूर कप रात्रि कालीन मोहल्ला फुटबॉल प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच खुर्सीपार और रिसाली जोन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लिंगराजू ने 28 मिनट में शानदार मुव बनाकर गोल किया। जो मैच का निर्णायक गोल रहा, मैच के रेफरी सनी एंड्रयू और अनिरुद्ध थे। दूसरा मैच मरोदा और वैशाली नगर जोन के बीच खेला गया। संघर्ष पूर्ण मुकाबले में वैशाली नगर के बंटी ने मैदानी गोलकर वैशाली नगर को विजय दिलाई। बता दें कि सभी ही टीमों के खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस मैच के रेफरी भावेश एवं शिव पंडित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी हरीश कालरा, अध्यक्षता गोपी अरोड़ा, राजपाल अरोड़ा आदि मौजूद थे। मैच की जानकारी आयोजन समिति के ललित मोहन ने दी।


