सभी पौधों की देखभाल व सिंचाई की जिम्मेदारी महिला समूहों को सौंपी गई

भास्कर न्यूज | बालोद केंद्र सरकार के अमृत मिशन के अंतर्गत संचालित वुमेन फॉर ट्री योजना जिले में पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं के आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण का उदाहरण बनकर उभर रही है। यह योजना न केवल वृक्षारोपण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद कर रही है। बालोद जिले के 8 नगरीय निकायों में अब तक 6,950 पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधों की देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपी गई है। योजना से अब तक 66 महिलाओं को रोजगार मिला है, जिन्हें प्रति माह 8,000 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। सरकार ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को कार्य सुविधा हेतु साड़ी, जैकेट, जूते और टूलकिट उपलब्ध कराई है। महिलाओं ने बताया कि इस आय से वे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च कर पा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *