SIR: 66510 के फार्म जमा नहीं हो पाए , मृत्युु, बाहर जाना प्रमुख कारण

भास्कर संवाददाता| विदिशा जिले में मतदाता सूचि शुद्धिकरण को लेकर तेजी से काम चल रहा है। वहीं 66510 फार्म जमा नहीं हो पाए हैं। इनकी प्रमुख वजह, मृत्यु, जगह पर न मिलना, स्थाई रुप से दूसरी जगह शिफ्ट होना, पहले से फार्म भरा होना कारण सामने आया है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार की शाम तक विधानसभा गंज बासौदा और कुरवाई का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हो चुका है। वहीं विदिशा विधानसभा क्षेत्र में 98.11 प्रतिशत, सिरोंज में 98.90 और शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 99.34 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा जैन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 बासौदा में कुल 267 बीएलओ के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के 215917 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन किया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 146 कुरवाई के 296 बीएलओ के द्वारा 240630 मतदाताओं का शत प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण किया है। 15 बीएलओ और एक सुपरवाइजर बने शतकवीर विदिशा विधानसभा के 15 बीएलओ एवं एक सुपरवाइजर शतकवीर बने हैं। इनमें संदीप जैन, कमलेश कुमार सक्सेना, राजमोहन मीना, खालिद खान, अर्चना त्रिपाठी, भावना दुबे, प्रकाश बाबू शर्मा, सफीका बानो, नवीन शर्मा, गोपाल सिंह दांगी, संध्या श्रीवास्तव, राजेंद्र अग्रवाल, विनोद अहिरवार, आरती चिढ़ार, सुभाष चंद्र मीणा, दिनेश कुमार अहिरवार, सुधीर जैन, गोपाल सिंह शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *