विदिशा| जिले में सिंचाई लाइन के बिजली के तार चुराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने भोपाल के चार आरोपियों जावेद, सईद, साजिद और सद्दाम को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने चोरी के तार भोपाल के कबाड़ी शरीफ को बेच दिए गए। पुलिस ने शरीफ को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 3 लाख 10 हजार रुपए कीमत के तार जब्त किए गए। कोर्ट ने पांचों को जेल भेज दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सुनसान खेतों में फाल्ट कर तार काटते थे। बिजली कंपनी के डीई अरविंद वर्मा ने बताया कि इस साल अब तक तार चोरी की 8 घटनाएं हो चुकी हैं।


