बाड़मेर | भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बाड़मेर एवं बाड़मेर जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जटिल रोगों का इलाज एक्यूप्रेशर एवं अल्टरनेट थैरेपी के जरिए प्रभावी ढंग से किया जाने के लिए शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 10 बजे सेवा सदन बाड़मेर में किया जाएगा। यह शिविर 2 फरवरी तक निरन्तर संचालित किया जाएगा। शाखा सचिव महेश सुथार ने बताया कि शिविर संचालन अल्टरनेट थैरेपिस्ट डॉ. पवन भारद्वाज की ओर से किया जाएगा। शिविर में शुगर, कमर दर्द, अनिद्रा, गठिया, घुटनों के जोड़ों का, बी पी, सिर दर्द, बवासीर, पोलियो, कब्ज व गैस, माइग्रेन, पथरी, साइटिका और कई प्रकार के रोगों का आयुर्वेद एक्यूप्रेशर एवं सुजोक पद्धति की ओर से बिना दवा के इलाज दो माह तक लगातार किया जाएगा।


