डॉ. बलविंदर फिर बने प्रधान, सभी प्रमुख पदों पर ‘यूटीएफ’ ने मारी बाजी

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के हुए चुनावों में यूनिवर्सिटी टीचर्स फ्रंट (यूटीएफ) के डॉ. बलविंदर सिंह गुट का दबदबा रहा। इन चुनावों में यूटीएफ के सभी अहुदेदारों ने जीत दर्ज की है, जबकि छह में से 5 एग्जीक्यूटिव उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की। इस गुट से वाइस प्रेजिडेंट के उम्मीदवार प्रो. डॉ. तेजवंत सिंह, सेक्रेटरी के डॉ. हरप्रीत सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी के डॉ. हरकिरनदीप कौर और कैशियर के लिए डॉ. प्रभसिमरन सिंह ने जीत हासिल की। जबकि एग्जीक्यूटिव मैंबर के लिए इंजीनियर गुरप्रीत सिंह, डॉ. पूनम महाजन, डॉ. अरविंदर सिंह, डॉ. पलविंदर सिंह भाटिया, डॉ. गुरप्रीत सिंह ने जीत हासिल की। वहीं दूसरे गुट से एग्जीक्यूटिव मैंबर डॉ. विशाल भारद्वाज ने जीत दर्ज की। प्रेजिडेंट के उम्मीदवार डॉ. बलविंदर सिंह को 184 वोट मिले जबकि यूनिवर्सिटी फैकल्टी डिवेल्पमेंट एसोसिएशन के उम्मीदवार डॉ. विक्रम संधू ने 119 वोट हासिल किए। वाईस प्रेजिडेंट के लिए प्रो. (डॉ.) तेजवंत सिंह को 165, जबकि डॉ. जगसीर सिंह को 165, सेक्रेटरी के लिए डॉ. हरप्रीत सिंह को 153, जबकि डॉ. जतिंदर वीर सिंह को 140, ज्वांट सेक्रेटरी के लिए डॉ. हरकिरनदीप कौर को 186, जबकि डॉ. बलबिंदर सिंह को 104, कैशियर के लिए डॉ. प्रभसिमरन सिंह को 171 और आर्किटेक्चर प्रतीक भगत को 127 वोट मिले। एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए डॉ. अरविंदर सिंह को 162, डॉ. बरिंदरजीत सिंह को 122, डॉ. दिलप्रीत कौर को 124, डॉ. गुरचरनजीत सिंह को 118, इंजीनियर गुरप्रीत सिंह को 166, डॉ. गुररप्रीत सिंह को 158, डॉ. जयदीप सिंह को 114, डॉ. निर्मला देवी को 136, डॉ. पलविंदर सिंह भाटिया को 160, डॉ. पूनम महाजन को 166, डॉ. रचना शर्मा को 151 और डॉ. विशाल भारद्वाज को 178 वोट मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *