पंजाब के पावर प्लांटों के समक्ष 8 को विरोध प्रदर्शन करेंगे किसान

भास्कर न्यूज | अमृतसर किसान संघर्ष कमेटी की पंजाब इकाई ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2024 के विरोध में 8 दिसंबर को पंजाब भर के पावर प्लांट में 3 घंटे के विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। उक्त फैसला किसान संघर्ष कमेटी पंजाब की बैठक में प्रदेश प्रधान सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में लिया गया है। सुखदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश में नए नए बिल लाकर आम लोगों से सबकुछ छीनने को प्रयासरत है। इसलिए किसान संघर्ष कमेटी पंजाब 8 दिसंबर को पंजाब के हर पावर हाउस में जाकर इस बिल की कॉपियां जलाएगी। इस मौके पर मलकीत सिंह सूडा, जगा सिंह नागल, अंग्रेज सिंह, डॉ. सतिंदर पाल सिंह, सरदार तरसेम सिंह सरपंच सोहिया कला, तरसेम सिंह कलसी जिला अध्यक्ष तरनतारन, सुरिंदर सिंह कलानौर, सनी शर्मा आदि सदस्य मौजूद थे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *