नए लेबर कोड्स पर सीसीएल में 2 दिवसीय जागरूकता सत्र

रांची | नए लेबर कोड्स के व्यापक प्रसार और संगठन में उनके प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सीसीएल ने दो दिवसीय जागरूकता सत्र आयोजित किया। मुख्य अतिथि डॉ. ओंकार शर्मा ने चारों श्रम संहिताओं को सरल शैली में, व्यावहारिक उदाहरणों और आसान भाषा में समझाया, ताकि कर्मी उनके कानूनी और प्रक्रियागत पक्ष को सहजता से आत्मसात कर सकें। मानव संसाधन निर्देशक हर्षनाथ मिश्र ने कहा कि नए लेबर कोड्स देश की श्रम व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और कर्मचारी–हितैषी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे। प्रतिभागियों ने सत्र को ज्ञानवर्धक और कार्य-प्रणाली में तात्कालिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रशिक्षण के बाद वे नए श्रम कानूनों की भावना और अनुपालन प्रक्रिया को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। कार्यक्रम के पहले दिन का समापन प्रश्नोत्तर और अनुभव साझा करने के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *