डाकघरों में सर्वर डाउन…:आधार अपडेशन के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा

शहर के कई डाक-घरों में गुरुवार को आधार अपडेट कराने आए लोग परेशान होते रहे। वजह यह है कि आधार से जुड़ा सर्वर अचानक डाउन हो गया था। जिन डाकघरों में आधार अपडेट की सुविधा है, वहां सुबह 10:30 बजे से लोग पहुंचने लगे थे। आधार अपडेट कराने आए लोग घंटों इंतजार करते रहें, लेकिन सिस्टम काम न करने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। अन्य कई लोगों ने अगली तिथि के लिए वापसी की गुहार लगाई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभाग की सेवाओं पर कोई असर नहीं हुआ। डाक विभाग से जुड़ी जमा, निकासी सहित अन्य सभी सेवाएं सुचारू रूप से चलती रही। इसका कारण यह है कि इनसे जुड़ा सर्वर डाउन नहीं था। प्राधिकरण का सर्वर डाउन रहने से आधार अपडेट नहीं हो सके। भोपाल के चुनिंदा डाकघरों में सेवा
आधार का पता बदलना हो, नाम में सुधार हो, या मोबाइल सहित अन्य जानकारी अपडेट करवानी पड़ती है। बिना अपडेट के बैंकिंग, सरकारी सुविधाएं, पहचान-पत्र आदि बनवाने में समस्या आ सकती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पूरे भारत में लगभग 6500 डाकघर ऐसे हैं, जहां आधार एनरोलमेंट और अपडेट सेवा उपलब्ध करवाई गई है। भोपाल के नए शहर, पुराने शहर, कोलार, संत हिरदाराम नगर, भेल टाउनशिप सहित अन्य इलाकों के चुनिंदा डाकघर में यह सेवा उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *