तीन दिन की कड़ाके की ठंड के बाद थोड़ी राहत:न्यूनतम तापमान 4 से बढ़कर 7 डिग्री पहुंचा, अगले सप्ताह जमाव बिंदु के करीब पहुंचेगा पारा

नागौर जिले में शुक्रवार को सर्दी से हल्की राहत महसूस हुई। पिछले तीन दिनों से जारी तापमान में गिरावट के बीच आज सुबह पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि देर रात तक शीतलहर का असर बना रहा और शहर में हल्का कोहरा भी देखने को मिला। इससे पहले बुधवार को तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया था। कल से फिर बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शनिवार से तापमान में फिर से गिरावट शुरू हो जाएगी। विभाग के अनुसार, दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद पारा जमाव बिंदु के करीब जा सकता है, जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। तेज सर्दी का असर आम जनजीवन पर भी साफ देखा जा रहा है। सुबह देर तक सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। वहीं शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा छा जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *