बुरहानपुर के नेपानगर में एक निजी क्लिनिक संचालित करने वाले डॉक्टर इमरान खान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक नाबालिग की शिकायत पर की है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC-ST) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है। नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि डॉक्टर इमरान खान अपना निजी क्लिनिक चलाता है। एक नाबालिग ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर इमरान खान को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।


