सोसाइटी ऑफ ब्राह्मण एक्जुकेटिव राजस्थान (सोबर) ने अपने जर्सी वितरण कार्यक्रम के चौथे चरण में गुरुवार को रूण्डल पंचायत के चार राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को जर्सी, जैकेट और जरकिन वितरित किए। यह कार्यक्रम भगवान परशुराम जमदग्रि ऋषि आश्रम रूण्डल के नजदीक आयोजित किया गया। जिन विद्यालयों में गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया, उनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूण्डल (तहसील आमेर), राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय रूण्डल (तहसील आमेर), राजकीय प्राथमिक विद्यालय गूजरों की ढाणी रूण्डल (तहसील आमेर) और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मीणों का बाढ रूण्डल शामिल हैं। इस अवसर पर सोबर के महासचिव इंजीनियर आर.सी. शर्मा, डायरेक्टर सुशील दोतोलिया और कमलेश कुमार शर्मा, सोबर के वरिष्ठ सदस्य एवं मानसरोवर ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, अर्चना शर्मा तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को जर्सियां और जैकेट प्रदान किए गए, जबकि बच्चियों को विशेष रूप से जरकिन वितरित की गईं। जो छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें भी बाद में जर्सियां उपलब्ध कराई गईं। सोबर द्वारा अब तक चार चरणों में एक ब्राह्मण छात्रावास और सात स्कूलों में कुल 700 से अधिक जर्सी/जैकेट वितरित किए जा चुके हैं। यह वितरण कार्यक्रम अभी भी जारी रहेगा।


