इंदौर में कोचिंग संचालिका और नाबालिग के साथ छेड़छाड़:जान से मारने की धमकी भी दी, पुलिस ने दोनों आरोपियों पर की FIR

इंदौर के बाणगंगा में एक कोचिंग संचालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, 19 साल की पीड़िता ने बताया कि वह कोचिंग पढ़ाने का काम करती है। इलाके में रहने वाला कृष्णकांत, पुत्र अरविंद गौतम, पिछले एक साल से लगातार उसे परेशान कर रहा था। वह बाहर आने-जाने के दौरान उसका पीछा करता और अश्लील इशारे करता। जब पीड़िता ने यह बात अपने परिवार को बताई, तो कृष्णकांत के परिवार ने विवाद खड़ा किया। डर और बदनामी के डर से पीड़िता चुप रही। 27 नवंबर को घर के पास दूध लेने जाते समय आरोपी ने अश्लील कमेंट किए। पीड़िता डरकर घर लौट आई और मां व चाची को पूरी घटना बताई। तब उन्होंने चुप रहने की बात कही। लेकिन आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती रही। 1 दिसंबर को पीड़िता की मां ने आरोपी से बात करने की कोशिश की। इस दौरान कृष्णकांत ने अपशब्द कहे और धमकी देने लगा। बहन ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने बहन के साथ मारपीट की और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान पिता और भाई उज्जैन में तेरहवीं प्रोग्राम में थे। पिता और भाई के आने के बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत थाने में की। नाबालिग को धमकी देने का मामला, आरोपी पर FIR चंदन नगर पुलिस ने 17 साल की नाबालिग लड़की की शिकायत पर अयान, पुत्र नौशादी मंसूरी, निवासी नंदन नगर के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता नंदन नगर की गली नंबर 3 में पैदल जा रही थी। तभी आरोपी ने उसे रोककर बात करने के लिए कहा और हाथ पकड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी। पीड़िता के चाचा और पिता ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, तो उसने धमकी दी कि वह लड़की का रिश्ता कहीं और नहीं होने देगा। बाद में आरोपी पीड़िता के छत पर जाकर इशारे करने लगा। पीड़िता ने दूसरी बार परिवार को घटना बताई, जिसके बाद थाने में FIR दर्ज कराई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *