कीरतपुर साहिब में सड़क दुर्घटना 11वीं के स्टूडेंट की मौत:ट्रक और मोटर साइकिल में हुई टक्कर, मृतक गुरसिमरन था इकलौता बेटा

कीरतपुर साहिब में गांव कल्याण पुर के पास मनाली रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण मोटर साइकिल पर सवार 11 वीं के स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक स्टूडेंट की पहचान मियांपुर अखाड़ा के रहने वाले गुर सिमरन सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। वहीं उसके साथी को भी अस्पताल में दाखिल कर दिया है। स्कूल ऑफ एमिनेंस का स्टूडेंट था मृतक पुलिस कर्मी कुलदीप सिंह ने बताया कि स्टूडेंट स्कूल ऑफ एमिनेंस श्री कीरतपुर साहिब में पढ़ता था। उसके साथ उसका साथी अभी भी था जो कि गंभीर रूप से घायल है। वह ताजपुर गांव का रहने वाला है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और ट्रक चालक व घायल छात्र के बयान लिए गए हैं। ट्रक की खिड़की से टकराया गुरसिमरन का सिर पुलिस कर्मी ने बताया कि जब ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी तब गुरसिमरन सिंह का सिर ट्रक की खिड़की से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल स्टूडेंट को भाई जैता जी अस्पताल, श्री आनंदपुर साहिब ले जाया गया। जहां से उसे रूपनगर रेफर कर दिया गया। दोस्त को गांव छोड़ने जा रहे थे दोनों पुलिस कर्मी ने बताया कि दो अपने दोस्त हर्ष को उसके गांव छोड़ने जा रहे थे। जब वे गांव कल्याणपुर के पास पहुंचे, तो एक ट्रक अचानक सड़क पर चढ़ आया। बाइक ट्रक को देखकर संभल नहीं पाई और सीधे ट्रक की ड्राइवर साइड की खिड़की से जा टकराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *