कोटपूतली में मेघवाल महिला छात्रावास बनेगा:भवन निर्माण के लिए विधायक कोटे से11 लाख का बजट मिला, मेघवाल समाज ने की सराहना

कोटपूतली कस्बे के टापरी रोड स्थित मेघवाल महिला छात्रावास के भवन निर्माण के लिए विधायक कोटे से 11 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा जारी की गई है। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री और मेघवाल विकास समिति के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुबेसिंह मोरोडिया ने बताया कि विधायक पटेल ने पूर्व में मेघवाल महिला छात्रावास के भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। एडवोकेट सुबेसिंह मोरोडिया ने कुछ दिन पहले जयपुर स्थित विधायक के सरकारी निवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की थी। इस भेंट के बाद यह अनुशंसा जारी की गई है। मेघवाल विकास समिति और जिले के मेघवाल समाज ने विधायक पटेल की इस पहल का स्वागत किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *