पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने रविवार को भा शिवगंज के शक्तिमाता मंदिर परिसर में नववर्ष के उपलक्ष में आयोजित नगर कांग्रेस के स्नेह मिलन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गोमाता को राष्ट्र माता दर्जा न देने के लिए भाजपा को घेरा। गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा क्यों नहीं देती केन्द्र सरकार
लोढ़ा ने उत्तरप्रदेश में भाजपा के ही एक विधायक के आरोप का जिक्र करते हुए कहा कि उनका आरोप है कि उत्तरप्रदेश में 50 हजार गाय रोज कटती है। ऐसे हालात भाजपा की सरकार में है तो फिर साधु संत क्यों भाजपा के लिए वोट मांगते फिरते है, क्या उन्हें नहीं पता कि गाय भाजपा के ही राज में कट रही है। जालोर में दिए अपने एक साक्षात्कार का जिक्र करते हुए लोढा ने कहा कि एक पत्रकार ने यह सवाल किया था कि गाय को राज्यमाता का दर्जे पर आपकी क्या राय है तो मैंने जवाब दिया था कि राज्यमाता क्या केन्द्र सरकार गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा क्यों नहीं देती। वह गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा इसलिए नहीं देना चाहती कि उनको मणिपुर और गोआ के वोट चाहिए। लोढ़ा ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में गोवंश के संवर्धन के लिए काफी कुछ कार्य किया है, लेकिन अब गोमाता के लिए जो कार्य पूर्ववर्ती सरकार ने किए थे, इस सरकार ने उन्हें रोक दिया है। गोशालाओं को अनुदान तक नहीं मिल रहा है। इस मौके पर लोढ़ा ने नगर पालिका बोर्ड के कार्यकाल पूर्ण होने पर बेहतरीन कार्य के लिए कांग्रेस बोर्ड को साधुवाद दिया। समारोह को नगर कांग्रेस अध्यक्ष हनुवंतसिंह मेड़तिया, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जूली चौहान, गोशाला अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, महेन्द्रसिंह चौधरी आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन कुशलसिंह देवडा ने किया। इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश मीना, पूर्व पार्षद जगवीरसिंह, हबीब शेख, राजेन्द्रसिंह, कस्तुर घांची, जयंतिलाल सोनी, पीसीसी सदस्य हरीश राठोड, ब्लॉक अध्यक्ष रताराम देवासी, मंडल अध्यक्ष नारायणलाल रावल, शैतानसिंह रावणा, सिरोही नगर अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, मोहन सिरवी, राकेश रावल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा सिलावट , नफीसा सिलावट, विशाखा प्रजापत, नारायण लाल सोनी, राजेन्द्र रावल, महेन्द्र रावल, राजेन्द्र माली, अब्बास अली, महिपाल सिंह राणावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


