कोटपूतली बीसीएमओ डॉ. पूरण चंद गुर्जर ने राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में चल रहे विशेष टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। ये अभियान 2 से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें टीके लगाना है। इसके लिए बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ. गुर्जर ने अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर – आरोग्य परम् धनम शहरी जनता क्लिनिक सरूंड और जनता क्लिनिक गोपालपुरा रोड का भी दौरा किया। उन्होंने टीकाकरण सत्रों पर ड्यू लिस्ट का क्रॉस वेरिफिकेशन कर जांच की। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को ड्यू लिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूविन और पीसीटीएस ऐप पर रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट करने के लिए भी कहा। बीसीएमओ ने कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, पहचान पत्र पहनने, संस्थान की साफ-सफाई बनाए रखने और डीडीसी व स्टोर में दवाइयों को व्यवस्थित ढंग से रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने दवाइयों की नियमित जांच पर भी जोर दिया। डॉ. गुर्जर ने आरसीएच रजिस्टर और उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। इस अवसर पर बीपीओ विजय तिवाड़ी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


