सागर में काले हिरण का शिकार, तीन आरोपी गिरफ्तार:मांस, खाल और सागौन की लकड़ी जब्त; दो कारों से जंगल में गए थे आरोपी

सागर जिले के राहतगढ़ के जंगल में काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से काले हिरण का मांस, खाल, सागौन की लकड़ी और 22 बोर की राइफल समेत कारतूस जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि बेरखेड़ी बीट के टेहरा-टेहरी में दो कारों में सवार कुछ लोग घुसे हैं। वन विभाग की टीम ने जंगल के रास्तों पर नाकाबंदी कर दी। जवान झाड़ियों में छिपकर संदिग्ध वाहनों के लौटने का इंतजार करते रहे। रात करीब 3 बजे जैसे ही दोनों कारें जंगल से बाहर आईं, टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया। कारों में बैठे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। वन विभाग की कार्रवाई की तीन तस्वीरें… 10 किलो मांस, खाल और हथियार बरामद
तलाशी में कारों से काले हिरण का करीब 10 किलो मांस, खाल, सागौन की लकड़ी, 22 बोर की राइफल, 15 जिंदा कारतूस और 3 खाली खोखे मिले हैं। टीम ने मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान वसीम खान (निवासी मंडी बामौरा), ओमकार आदिवासी (टेहरा-टेहरी) और राजू आदिवासी (सेमरामेढ़ा) के रूप में हुई। राहतगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह ठाकुर ने बताया कि जब्त किया गया मांस मादा काले हिरण का है। आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *