जोधपुर में चौकी इंचार्ज ने शिकायतकर्ता को धमकाया, VIDEO:एक्सीडेंट के बाद शिकायत लेकर चौकी पहुंचे थे लोग, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

जोधपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के परिवार के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है। मामला मथानिया थाने की तिंवरी इलाके का एक दिसंबर का है। यहां के स्थानीय निवासी अकरम का 9 साल का बेटा एक मोटरसाइकिल के पास खड़ा था जिसे एक बोलेरो ने टक्कर मार दी इससे उसके पांव में चोट लगी। इसके बाद बोलो बोलेरो चालक बोलोरो लेकर तिवारी चौकी में चला गया। चौकी पर पहुंचे पीड़ित को धमकाया अकरम के पड़ोसी सर्कल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर हम सभी लोग चौकी पर पहुंचे। जहां पर चौकी मैं धमकाते हुए कहा कि तेरा इलाज कर दूंगा। इस पर जब उन्हें कहा गया कि बच्चों के चोट लगी है तो इंचार्ज ने कहा कि और चोट लगी है तो हॉस्पिटल लेकर जाओ इसको। मैं आप लोगों की डॉनगिरी उतार दूंगा। और फिर गाली गलौज करने लगा। वहीं, इस घटना के संबंध में जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि वीडियो पुराना है चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कार्य किया जा चुका है इस मामले की जांच एसीपी सेंट्रल कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कुड़ी भगतासनी थाना अधिकारी का भी वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। उस मामले को राजस्थान हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान में लिया और कमिश्नर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए। इसके बाद थाना अधिकारी और एक रीडर को निलंबित भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *