अवैध शराब, जुआ-सट्‌टा के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन:रैली के रूप में कैंट थाने पहुंचे; ज्ञापन सौंपकर बोले- अवैध गतिविधियां बंद कराओ

सागर में अवैध शराब की बिक्री, जुआ-सट्‌टा समेत अवैध गतिविधियों के विरोध में शुक्रवार को युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। वे सदर क्षेत्र में जमा हुए। जहां से रैली के रूप में कैंट पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। थाने में पहुंचकर मांगों को लेकर सीएसपी ललित कश्यप को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। जुआ-सट्‌टा संचालित किया जा रहा है। कुछ लोग इतने बढ़े स्तर पर सट्‌टा संचालित कर रहे हैं कि उनके पास 20 से 25 लड़के सिर्फ बुकिंग लेने के लिए लगे हुए हैं। बावजूद इसके उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध लगातार बढ़ रहा है। अपराधियों पर लगाम नहीं लग रही है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और अवैध शराब, जुआ-सट्‌टा के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो युवक कांग्रेस जल्द ही सागर में बड़ा प्रदर्शन करेगी। इस दौरान युवक कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, राहुल चौबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *