भोपाल के वल्लभ भवन के करीब बस्ती में रहने वाले 15 साल के दसवीं कक्षा के छात्र ने गुरुवार दोपहर घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णा अंबेडकर पिता शरद अंबेडकर (15) वल्लभ भवन के पास का रहने वाला था। गुरुवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय वह घर में अकेला था। उसके पिता ऑटो चालक हैं और काम पर गए थे। मां घरों में काम करती हैं। मां अस्पताल लेकर गई वह काम पर गई थीं और बहन ट्यूशन पर गई थी। भाई घर पर मौजूद नहीं था। मां ने घर लौटने के बाद बेटे के शव को देखा। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार देर रात पुलिस ने इस मामले की सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम किया है। स्पॉट मुआयना करने पर पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।


